Skip to main content

Aaj Tak24x7

भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर दिया स्मार्ट सिटी कर्मियो नें हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

ग्वालियर- 13 अगस्त 2025 – देश भर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। आम जनों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य हेतु केन्द्र व प्रदेश सरकार के निर्देशन मे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज बुधबार को ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर निगम आयुक्त व प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित कंट्रोल कमांड सेंटर, आईटीएमएस, इन्क्युबेशन सेंटर के स्टार्टअप सहीत बडी संख्या मे स्मार्ट सिटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से शुरु होकर ऐतिहासिक बैजाताल व मोतीमहल के अन्य क्षेत्र से होते हुये निकाली गई व इस यात्रा का समापन स्मार्ट सिटी के आँफिस पर हुआ। इस तिरंगा यात्रा में भारतमाता की जय, तिरंगा की आन बान शान ऊंची रहे, झण्डा ऊँचा रहे हमारा जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय ने सभी को तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना रखकर देश की प्रगति में योगदान देने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। एवं आमजन से अपील करते हुये कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घर-घर तिरंगा फहराये एवं आजादी का अमृत महोत्सव मनाये। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस कंट्रोल रुम को भी विशेष रुप से तिरंगो से सजाया गया था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7