Skip to main content

Aaj Tak24x7

रेल इंजन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत: परिवारजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरतीडोलवा निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति को रेल इंजन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार प्रदीप पासवान पुत्र भुवनेश्वर पासवान उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत धरतीडोलवा विन्ढमगंज है जो सोमवार की तड़के रेणुकूट के लिए काम पर निकला था, जो रेलवे लाइन क्रास करने के दौरान झारखंड की ओर से आ रही रेल इंजन के चपेट में आ गया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाद स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जिससे मौके पर पहुंचे आरपीएफ बृजेश गौतम,कपिल देव और पंकज सिंह ने मौका मुआयना कर परिजनों के समक्ष मृत व्यक्ति के तलाशी ली तो कुछ नगद राशि के साथ विन्ढमगंज से रेणुकूट का रेलवे टिकट मिला, तत्पश्चात शव की पंचनामा कर अंत परीक्षण हेतु भेज दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि मृतक घर से आर्थिक आय के लिए कमाने निकला था, जो रेलवे लाइन क्रास करने के दौरान आज इसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी के साथ पुत्री छाया कुमारी 16 वर्ष, सिया कुमारी 14 वर्ष , अंशिका 12 वर्ष, तथा शौर्य कुमार 10 को छोड़कर चला गया, बताया गया कि मृतक एक साधारण किसान था जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना से परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7