Skip to main content

Aaj Tak24x7

सांदीपनि विद्यालय देवास बाल संसद शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

देवास, 25 अगस्त 2025/ प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय देवास ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालगढ़ देवास में विद्यार्थियों को लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली से अवगत कराने, विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल विकास एवं विद्यालय, समाज तथा देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री अशोक सोमानी,श्री दीपक अकोदिया, श्री अर्जुन चौधरी श्री दुर्गेश चिल्लोरिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन का अनुशासन जीवन भर काम आता है। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रांजल रंजन अवस्थी एवं श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने किया। आभार श्रीमती स्वाति अवारे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7