फसल बीमा राशि को लेकर भारतीय किसान संघ ने क्षेत्रीय विधायक एवं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आज तक 24×7 मनीष शर्मा की रिपोर्ट

शीघ्र ही मांगों का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बैरसिया भारतीय किसान संघ तहसील बैरसिया ने फसल बीमा की राशि को लेकर दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री एवं तहसीलदार दिलीप चौरसिया को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में मांग की हे कि भोपाल जिले को प्रधानमंत्री फसल बीमा से हर बार वंचित रखा जाता हे।जबकि पिछले तीन वर्षों से सोयाबीन धान मक्का आदि फसलें पीला मैजिक कीटो एवं अतिवृष्टि से खराब हुई हे जिसका सर्वे भी किया गया था लेकिन फसल बीमा से भोपाल जिले के किसानों को छोड़ दिया गया भोपाल जिले के किसानों को तत्काल फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सहकारिता में के सी सी ड्यू डेट नहीं बढ़ाने पर ब्याज माफी की घोषणा की गई थी जिस पर आज तक कोई अमल नहीं किया गया किसानों को खाद बीज लेने में समस्या हो रही हे और किसान ओवर ड्यू हो रहा हे
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत एवं महामंत्री विष्णु मीणा ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in