Skip to main content

Aaj Tak24x7

हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

अनूपपुर जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिनांक 25 अगस्त 2025 को फरियादिया लक्ष्मी बंसल पति होरीलाल बंसल (उम्र 50 वर्ष, निवासी लोहसरा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और सुनीता बंसल पति किशन बंसल (उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहाडा दफाई, बिजुरी) हनुमान मंदिर चौक पर तीज त्योहार के अवसर पर बांस की छींटना-दातुन बेच रही थीं।

शाम करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मौके पर आकर गाली-गलौच करते हुए सुनीता बंसल पर बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी को पकड़कर पूछने पर उसने अपना नाम कृष्ण मोहन कुमार पिता स्व. बृज किशोर राय निवासी ग्राम मटिहानी, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय (बिहार) बताया।

घायल सुनीता को इलाज के लिए बिजुरी अस्पताल से रायपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पहले प्रकरण पर अपराध क्र. 267/25 धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस दर्ज हुआ था।

बाद में मृत्यु होने पर हत्या की धारा जोड़ते हुए मर्ग क्रमांक 40/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि सब्जी खरीदते समय मृतिका व अन्य लोगों द्वारा डांट-फटकार दिए जाने और अपशब्द कहे जाने पर उसने गुस्से में आकर हमला किया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7