Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनपद अमरोहा के हसनपुर तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।

अमरोहा से बड़ी खबर


भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग रखी।

किसानों की प्रमुख मांगें

गन्ना मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए

ग्रामीण बैंक की मनमानी व किसानों से धोखाधड़ी पर रोक

तहसील और चकबंदी विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश

बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर और दरों की बढ़ोतरी का विरोध

गंगा धाम तिगरी में विद्युत शवदाह गृह और रिवर फ्रंट का विकास

मुरादाबाद मंडल के 5 लाख किसानों के हित में मध्य गंगा नहर फेज-2 में पानी छोड़ा जाए

प्रदर्शन की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह ने की, जबकि संचालन हरि सिंह सैनी ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा
सरकार योजनाएँ तो चला रही है, लेकिन विभागीय भ्रष्टाचार के कारण किसानों तक उनका लाभ नहीं पहुँच रहा।

किसानों ने चेतावनी दी यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7