देवास जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविरों में 651 दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र के लिए पात्र पाये गये


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगावं में 28 अगस्‍त को आयोजित होगा शिविर


देवास, 26 अगस्‍त 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सिविल अस्पताल सोनकच्छ में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 204 दिव्यांगजन हितग्राहियों का चिकित्सकीय परीक्षण व जांच की गई। जिसमें कुल 172 दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र के लिए पात्र पाए गए। शिविर में चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टॉफ, कम्यूनिटी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्‍स बेक ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए लगाये जा रहे शिविरों में विकासखण्ड देवास में 74, बागली 168, टोंकखुर्द 94, कन्‍नौद 143 और सोनकच्छ में 172 इस प्रकार कुल 651 दिव्यांगजन चिकित्सकीय परीक्षण में प्रमाण-पत्र के लिए पात्र पायें गये। दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 28 अगस्‍त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगावं में शिविर आयोजित किया जायेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in