माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री नें राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में सहभागिता की।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो आज तक 24×7। इस अवसर पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई एवं उन्हें संबोधित किया। साथ ही सभी टीमों के कोचों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अशोक पटसारिया जी, सचिव मध्यप्रदेश वॉलीबॉल श्री हरि सिंह चौहान जी, सलाहकार जिला हॉकी संघ श्री शत्रुघ्न सिंह जादौन जी, सचिव ओलंपिक संघ श्री शिववीर सिंह भदौरिया जी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री नीलू डांडिया जी, सुश्री करिश्मा यादव जी, सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। आइए हम सभी खेलों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in