पीले मोजक से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान सरकार से तुरंत सर्वे कि मांग। —-

सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

— पौधे पीले पड़कर सूखे किसानो कि मेहनत पर पानी फिरा ——

सरदारपुर क्षेत्र के बड़ोदिया, भोपावर, बिछिया, सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इस बार सोयाबीन की फसल पर पीले मोज़ेक वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल पीली पड़कर नष्ट हो रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
किसान विनय पाटीदार का कहना है कि उन्होंने भारी लागत लगाकर सोयाबीन की बुवाई की थी, लेकिन रोग के कारण फसल की पैदावार पर गंभीर असर पड़ा है। कई स्थानों पर पौधे पूरी तरह से सूख चुके हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी अगली फसल की तैयारी पर भी संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसान सरकार से मांग कर रहे हैं कि तुरंत खेतों का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय पर मुआवज़ा और सहायता नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
किसानों का कहना है कि सैटेलाइट सर्वे की बजाय वास्तविक सर्वे किया जाए, ताकि खेतों में हुए असली नुकसान का सही आकलन हो सके। उनका आरोप है कि केवल सैटेलाइट सर्वे से किसानों की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in