Skip to main content

Aaj Tak24x7

आईजा ़द्वारा आयोजित जैन पत्रकारो के महा सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेगें शिरकत

सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा ़द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारो का महा सम्मलेन 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आयोजित होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शिरकत करेगें। आईजा ़द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय पत्रकारो के महा सम्मेलन में 5 अक्टूबर को तीर्थ चतुवर्ती गुरुवर जगत् पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के जैन पत्रकार एंव प्रथम बार महिला पत्रकार बडी संख्या में पधार रहें है। आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न पत्रकारिता जगत से जुडी हस्तियो के साथ देश के राजनेता,आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। इस पत्रकारो के सम्मेलन में जीव दया,जैन तीर्थ क्षेत्रो की रक्षा व सुरक्षा के साथ वर्तमान समय में पत्रकारो को कवरेज करते समय उनकी रक्षा और सुरक्षा,जैनत्व संस्कारो का संरक्षण कैसे आदि को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। तो वही कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए आईजा का एक प्रतिनिधि मण्डल मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिला और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम में आने की सहहर्ष अनुमति प्रदान की। इस मौके पर आईजा के प्रतिनिधि मण्डल में आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी,प्रदेश महामंत्री अंकित जैन,वरिष्ठ पत्रकार अर्चित जैन पुणा, इंजीनियर शोभित जैन विदिशा,आहान जैन सैनानी आदि मौजूद रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7