अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनावश्यक रूप से न किया जाए विलम्ब।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

लोक निर्माण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु स्वीकृत/अस्वीकृत के संदर्भ पर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

तेल कम्पनी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु प्रेषित संदर्भ की तिथि व संबंधित विभाग द्वारा संदर्भ वापस करने की तिथि सहित कारण से कराएं अवगत।

औरैया 29 अगस्त 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित डिटेल आउट लेट पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु विभागों में अनापत्ति प्रमाण पत्रों हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त संदर्भों का संज्ञान लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे कोई भी प्रकरण अधिक समय तक अनावश्यक रूप से लंबित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिस कार्यालय द्वारा शिथिलता/अनियमितता बरती जाएगी उसके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
जिलाधिकारी ने ऐसे आवेदन जिनके प्रकरण में अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग औरैया द्वारा शिथिलता बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनमें नियमों की अनदेखी करते हुए पहले स्वीकृति तथा बाद में अस्वीकृति की विरोधाभाषी रिपोर्ट अंकित की गई है तथा ऐसे प्रकरण जिनमें संदर्भ निरस्त करने अथवा संदर्भ के अधिक समय तक लंबित रहने कि स्थिति उत्पन्न हुई है ऐसे प्रकरणों में लंबित रखने तथा विरोधाभास की, की गई कार्यवाही की विस्तृत आख्या सुस्पष्ट अंकित करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लंबित संदर्भ में अब तक की गई कार्यवाही से भी अवगत कराएं जिससे शासन को अवगत कराया जा सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड दिबियापुर के यहां अधिक समय तक लंबित रहे प्रकरण को बाद में निरस्त किए जाने संबंधी कारण को भी लिखित रूप में अवगत कराने हेतु अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड दिबियापुर को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को विभागों को संदर्भ प्रेषित करने तथा विभागों द्वारा वापस प्राप्त होने वाले संदर्भों की तिथिवार आख्या उपलब्ध कराने के साथ-साथ पेट्रोल पम्प स्थापित किए जाने हेतु नवीनतम नियमावली भी उपलब्ध कराए जाने को कहा जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि विभागीय कार्यवाही में विलंब किस स्तर पर हुआ ताकि संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर शासन को अवगत कराया जा सके।
बैठक में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी तेजवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया प्रशांत गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित तेल कंपनियों के प्रतिनिधि व पेट्रोल पम्प आवेदक आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in