राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

जबलपुर – शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संतोष जाटव वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शिखा सक्सेना डॉ रवि कटारे के आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमे महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया सर्व प्रथम अतिथियो द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनके जीवन परिचय से प्राचार्य डॉ संतोष जाटव डॉ रवि कटारे डॉ शिखा सक्सेना एवं डॉ रमेश शुक्ला द्वारा उनके खेल के प्रति समर्पण उनकी देश भक्ति और हॉकी के प्रति उनका जुनून लक्ष्य प्राप्ति इत्यादि से खिलाड़ियों को अवगत कराया गया तत्पश्चात बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रहलाद पटेल योगा टीचर डॉ विनय पटेल संत एलॉयशियस महाविद्यालय के श्री हरीश दुबे एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे कार्य क्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ला ने किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in