Skip to main content

Aaj Tak24x7

खेल दिवस पर एबीवीपी ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

औरैया –हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया के खेलो भारत आयाम द्वारा एस बी के आर के इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 और 10 एवं 11 और 12 के बीच एक एक मैच की श्रृंखला हुई जिसमें काश 10 एवं 11 की टीम विजेता रही जिनको शील्ड और मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उपविजेता टीम को मेडम और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप के विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने बताया कि आज मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं मेजर ध्यानचंद्र जी ने अपने हॉकी के खेल कौशल से समूचे विश्व में भारत का परचम फहराने का काम किया था आज हम उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं जिससे खेल के क्षेत्र भारत का विश्व भर में उच्चतम स्थान हो जोकि पिछले कई ओलंपिक खेलों में भारत का सराहनीय प्रदर्शन रहा है और अनेकों प्रतिस्पर्द्धा में भारत ने गोल्ड मेडल भी जीते हैं कबड्डी खेल के साथ साथ एक कसरत और व्यायाम भी है जिससे शरीर स्वस्थ और मजबूत होता है।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह , प्रबल प्रताप, व्यवस्थापक भानु प्रताप, कार्यक्रम संयोजक संदीप त्रिपाठी ,आशुतोष तिवारी, राज सिंह , गोपी , धैर्य शुक्ला, मनु और मुनि अवस्थी समेत समस्त शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7