आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया 29 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को पुर्नस्थापित करने, ग्रामीणों को शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने एवं बाढ़ से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति करने हेतु जनपद में आकांक्षी शिविर का आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत विकास खण्ड औरैया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत क्योंटरा में आकांक्षी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, रोजगार, सोशल सेक्टर, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा, जल निगम आदि विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के सम्बन्ध में जन मानस को उनको शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु स्टॉल लगवाये गये। जिसमें पशु पालन विभाग के 28 आवेदन, आयुष विभाग के 23 आवेदन, होम्योपैथिक विभाग के 40 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग के 45 आवेदन, सहकारिता विभाग के 08 आवेदन, उ०प्र० कौशल विकास मिशन के 09 आवेदन, खाद्य एवं रसद विभाग के 02 आवेदन, श्रम विभाग के 12 आवेदन , जल निगम ग्रामीण के 05 आवेदन, जिला उद्योग केन्द्र के 07 आवेदन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 02 आवेदन, कृषि विभाग के 09 आवेदन, उद्यान विभाग के 14 आवेदन तथा आई०सी०डी०एस० का 01 आवेदन प्राप्त हुआ। स्टॉलो का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा), तथा प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया, विभागीय अधिकारियो के द्वारा आकांक्षी शिविर में उपस्थित आम जनता को विस्तृत जानकारी दी गई।



