सरदारपुर ( धार )
.जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

किसानो की विभीन्न मांगो को लेकर सरदारपुर मे माही नदी पर जल सत्याग्रह कर रहे किसान यूनियन के समर्थन मे विधायक प्रताप ग्रेवाल भी पहुचे और जल सत्याग्रह मे शामिल हुए। विधायक ग्रेवाल ने किसानो के साथ फसल बीमा से वंचित किसानो की समस्या के संबंध मे एसडीएम आशा परमार को ज्ञापन सौंपकर सरदारपुर तहसील के वंचित ग्रामो के किसानो को फसल बीमा प्रदान करने की मांग रखी, अगर 31 अगस्त 2025 तक वंचित किसानो को फसल बीमा प्रदान नही किया जाता है तो दिनांक 4 सितंबर 2025 को क्षैत्र के किसानो के साथ सरदारपुर मे एसडीएम कार्यालय पर फसल बीमा के संबंध मे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक ग्रेवाल ने मीडिया से चर्चा मे बताया कि बीमा कंपनी एवं सरकार द्वारा फसलो मे नुकसानी का सेटेलाईट सर्वे किया जाता है जिससे कई किसान एवं कई गाॅव फसल बीमा से वंचित रह जाते है। इस योजना मे सिर्फ बीमा कंपनी को लाभ पहुचाया जा रहा है और किसानो को फसल बीमा के नाम पर सरकार द्वारा ठगा जा रहा है। यह योजना सिर्फ किसानो से वसुली का माध्यम बन चुकी है।
वही विधायक ग्रेवाल द्वारा जल सत्याग्रह के दौरान सरदारपुर तहसील के विभीन्न ग्रामो मे विद्युत तार एवं क्षतिग्रस्त केबल की समस्या के संबंध मे विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री नितीन चैहान को अवगत करवाया। धुलेट मे महावीर जलाशय के वेस्टवियर पर पुलिया निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग के एमएस चोहान को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।



