Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास 30 अगस्त 2025/ “किलकारी अभियान” अंतर्गत टीएसीसी लिमिटेड द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र सिविल अस्पताल सोनकच्छ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरन्या को सीएसआर मद से विभिन्न चिकित्सीय उपकरण एवं सामग्री सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर की उपस्थिति में दिए गए।

लोकेशन -देवास
संवाददाता गणेश जायसवाल

आज तक -24×7

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी के अनूठे एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंपनी का उदाहरण देते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस पहल में आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि टीएसीसी लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2025 से 1000 मरीजों को अगले छह माह तक प्रतिमाह नि:शुल्क 'नि-क्षय पोषण आहार किट' प्रदान की जा रही है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बैक, बीएमओ सोनकच्छ डॉ. राकेश कुमार एवं बीडीओ श्री दीपक चौहान उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7