संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम तिलक महाविद्यालय औरैया में आयोजित हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 04 सितम्बर 2025- शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ” संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार तिलक महाविद्यालय औरैया में अध्ययनरत छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं पास्को एक्ट के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। तत्क्रम में पुलिस विभाग से डा० रूबी सिंह, एस० आई० द्वारा आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा संचालित सभी टोल फ्री नं० 101,102,108,112,1090, 1098,1076 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी। तत्पश्चात डा० मेघा वर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या, मासिक धर्म व उसके सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम समापन के दौरान कई छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में भी वार्ता की गयी। उपस्थित डा० मेघा वर्मा द्वारा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसके निराकरण हेतु विभिन्न जानकारी दी गयी। जिससे कई छात्राओं को अपनी समस्याओं का सही से निजात मिल सकेगी। उसके उपरान्त महिला एवं बाल विकास की श्रीमती सीमा सिंह, सी०डी०पी०ओ० द्वारा धात्री महिलाओं को समय से टीकाकरण एवं आयरन की गोली व सन्तुलित पुष्टाहार लेने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। तत्पश्चात श्रीमती पूजा पाठक, चाइल्ड हेल्प लाइन से टोल फ्री नं० 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं को प्रदान की गयी। उसके पश्चात श्रीमती स्मृति सिंह, काउन्सलर द्वारा वन स्टाप सेण्टर के बारे में एवं वहाँ पर 05 दिन का भूली भटकी महिलाओं को ठहरने हेतु एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की काउन्सलिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डा० रवि कुमार, डा० सियाराम, श्रीमती रीना चौहान, संरक्षण अधिकारी, श्रीमती सपनादेवी, डिस्क्ट्रिक मिशन कोआडीनेटर, कौशलेन्द्र सिंह एवं अक्षय कुमार जेण्डर स्पेसलिस्ट व अन्य विभागों के कई कर्मचारी एवं स्नातक की छात्राये आदि उपस्थित रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in