नीलकंठ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ उग्र आंदोलन, बूडा-भाद तिराहे पर चक्का जाम

कोतमा/जमुना से बड़ी खबर
नीलकंठ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की लापरवाह कार्यप्रणाली से नाराज़ ग्रामीणों ने आज सुबह 9 बजे से बूडा-भाद तिराहे पर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया है। युवक, किसान और मजदूरों की भारी भीड़ सड़क पर उतर आई है। झंडे-बैनर और नारेबाजी के बीच मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।
भाजपा नेत्री सुषमा जोशी ने कहा “कंपनी प्रबंधन को बार-बार चेतावनी दी गई थी। 19 अगस्त को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में लोगों को आंदोलन करना पड़ा है।”
जर्जर सड़कें और धूल प्रदूषण – कोयला ढुलाई से सड़कें बर्बाद, लोगों का जीना मुश्किल।
जमीन देने के बाद भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, बाहरी लोगों को काम पर रखा।
किसानों की जमीन-जायदाद छिनी पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं।
स्वास्थ्य संकट – प्रदूषण से सांस और गंभीर बीमारियां, पर कंपनी ने ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी लगातार समस्याओं पर आंख मूंदे बैठे हैं। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। फिलहाल बूडा-भाद तिराहे पर यातायात पूरी तरह ठप है। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in