पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।

**

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ 24×7 रिपोर्ट

नाम आवेदक श्री विशाल केवट पुत्र संतोष केवट निवासी निवासी वार्ड 9 चांदनी चौक पिछोर शिवपुरी म.प्र.
नाम आरोपी 01 – श्री दीपक बनाफर पुत्र श्री शिशुपाल, उच्च श्रेणी लिपिक नगर परिषद पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र.
नाम आरोपी 02 – श्री रामबाबू त्रिपाठी पुत्र श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, सर्वेयर (समयपाल), तहसील मोहल्ला पिछोर शिवपुरी म०प्र०

मांगी गई रिश्वत राशि – ₹-60,000/-
बरामद राशि₹30000/-
घटनास्थल -जल प्रदाय सी0 एम0 हेल्पलाइन शाखा,नगर परिषद पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र.
विवरण आवेदक श्री विशाल केवट पुत्र संतोष केवट निवासी निवासी वार्ड 9 चांदनी चौक पिछोर शिवपुरी म.प्र.के द्वारा दिनांक 01/09/2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया।रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आरोपी द्वारा कम्प्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के बिल भुगतान के एवज। में ₹ 60000/-रिश्वत की मांग की गई सत्यापन उपरांत (आरोपी 01 – श्री दीपक बनाफर पुत्र श्री शिशुपाल, उच्च श्रेणी लिपिक नगर परिषद पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र.के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात ट्रैप की कार्यवाही की गई रिश्वत राशि 30000/-आरोपी श्री रामबाबू त्रिपाठी पुत्र श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, सर्वेयर (समयपाल), तहसील मोहल्ला पिछोर शिवपुरी म०प्र०) को दिलवाई गई,
आरोपी 02-श्री रामबाबू त्रिपाठी पुत्र श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, सर्वेयर (समयपाल), तहसील मोहल्ला पिछोर शिवपुरी म०प्र०) को जल प्रदाय सी. एम. हेल्पलाइन शाखा,नगर परिषद पिछोर जिला शिवपुरी म.प्र.को आवेदक से ₹30000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।
टीम उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह,निरीक्षक श्री कामता प्रसाद बैन,
प्र.आर. हेमंत शर्मा,देवेंद्र पवैया, नेतराम राजौरिया, आरक्षक प्रशांत राजावत, रवि सिंह, सुरेंद्र सेमिल, बलवीर अन्य सदस्य दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in