Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना हरैया का निरीक्षण किया गया एवं, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में रात्रि गश्त/भ्रमण कर, ड्यूटी पर लगे सुरक्षा बलों की निगरानी कर आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें ड्रोन के संबंध में उड़ रही भ्रामक खबर से बचने हेतु जागरूक किया गया-

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 जिला संवाददाता बस्ती

दिनांक 04.09.2025 की रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना हरैया का निरीक्षण किया गया एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत भ्रमण/पैदल गश्त कर ड्यूटी पर लगे सुरक्षा बलों का निरीक्षण कर संबंधित को आदेशित करते हुए जनपद में अपराध नियंत्रण/ शांति व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिसिंग, रात्रि गश्त व शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए उनके पालन हेतु उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया साथ ही तथा लोगों से संवाद कर अपील की गई कि “ड्रोन द्वारा की जा रही रेकी” जैसी अफवाह या भ्रामक खबर से बचने हेतु जागरूक किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7