जिसका लोकार्पण भी हो चुका है लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से बनाए गए इस फ्लाई ओवर के बन जाने से शहर वासियों को ट्राफिक जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही दमोह नाका से मदन महल महानद्दा तक लगभग 7 किलो मीटर लंबा फ्लाई ओवर बनने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अब सवाल उठता है कि शहर वासी जिस फ्लाई ओवर के लिए लंबे से इंतजार कर रहे थे,अब उसी फ्लाई ओवर के बन जाने के बाद लोगों के द्वारा तरह तरह की गतिविधियां की जा रही है,शहर की धरोहर कहे जाने वाले इस फ्लाई ओवर को पलीता लगाने में शहर के युवा कोई कमी नहीं कर रहे हालात यह है कि असमाजिक तत्वों के द्वारा रील बनाई जा रही,गुटखा खाकर थूक रहे है,इतना ही नहीं कई युवा तो शराब के नशे में बृज के ऊपर ही लघुशंका कर रहे है,मवेशी फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़ कर घूम रहे,जिससे जबलपुर के जाहिलता पन साफ झलक रही है,असामाजिक तत्वों में जैसे होड सी मची है कि कौन कितना फ्लाई ओवर को गंदा कर सकता है,हालांकि शासन प्रशासन के द्वारा लोगों को हिदायत दी जा रही हाल ही में लोक निर्माण मंत्री ने फ्लाई ओवर को लेकर शपथ भी दिलाई थी,इसके बावजूद भी लोग अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे है,,जरूरत है ऐसे असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की जिससे हमारे जबलपुर शहर की शान कहे जाने फ्लाई ओवर साफ सुथरा और जिसकी स्वच्छता बरकरार रह सके।
बाइट(१)
आज तक 24&7 न्यूज के लिए जबलपुर से विजय चतुरपाले की रिपोर्ट।।



