Skip to main content

Aaj Tak24x7

महुआ गांव चौराहे पर जायसवाल होटल की गंदा पानी के गंदगी से त्रस्त आमजन

एंकर,
सिंगरौली/- महुआ गांव मैन चौराहे पर जायसवाल होटल द्वारा फैलाई जा रही गंदगी से स्थानीय लोग बुरी तरह परेशान हैं। होटल से निकला गंदा पानी और कचरा सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जाता है। यह गंदा पानी राहगीरों पर छिटकता है और आसपास बदबू का साम्राज्य फैला है। व्यावसायी व राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को गुजरते समय गाड़ियों के छींटों से भीगना पड़ता है जिससे खाज-खुजली जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जमा कचरे व कीचड़ के कारण वाहन चलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। आश्चर्य की बात है कि यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूदे हुए हैं। आमजन में आक्रोश है कि आखिर कब तक वे इस गंदगी और अव्यवस्था को झेलते रहेंगे। जिम्मेदारों की यह लापरवाही जन स्वास्थ्य के लिए सीधा खतरा बन चुकी है। महुआ सरपंच सचिव नाली सफाई मे नही दिखा रहे रुची।सरपंच सचिव को कई बार जनप्रतिनिधि व ग्रमीणों ने कहा लेकिन कानो के जूं तक नही हिला,होटल संचालक ने बतया हमने अपने पैसो से एक बार नली की सफाई कराई थी पट गया तो मै क्या करू।

सिगरौली से शिवप्रसाद साहू की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7