लोकेशन – लांजी बालाघाट
रिपोर्टर – दिलीप जामरे
बालाघाट जिले के तहसील लांजी ग्राम पंचायत थानेगाँव में वर्ष 2022 में जल जीवन मिशन के तहत उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण कार्य ठेकेदार रायसिंग एंड कंपनी के द्वारा किया गया था जो 28/08/2025 को शाम 7 बजे भर भरा कर गिर गई। जिसके महज तीन साल में गिरने से विभाग एवं ठेकेदार तथा सरकार पर पूर्व सांसद कंकर मुजारे ने गंभीर आरोप लगाए। तत्कालीन कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यंत्रीकी बालाघाट अरूण श्रीवास्तव एवं एस.डी.ओ. के रहते पानी टंकी का निर्माण करवाया गया था। ठेकेदार रायसिंग एंड कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जावे तथा लांजी क्षेत्र में सभी पानी टंकी की जाँच एवं कार्यवाही की मांग, यदि इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



