Skip to main content

Aaj Tak24x7

माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ,रिपोर्ट।

उपस्थित टीमों और उनके कोचों सहित खिलाडियों को चैंपियनशिप की ट्रॉफी भेंट कर प्रोत्साहित किया। यह क्षण न केवल खिलाड़ियों के अदम्य साहस और जज्बे का प्रतीक है बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री वरुण अहलावत जी, महासचिव कैप्टन श्री जॉर्ज लुईस जी, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश योगी जी, टैक्निकल कमिश्नर श्री पद्मनाभन जी, व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से श्री जसपाल धानी जी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7