कायस्थ समाज के शाकाहार शिक्षक हुए चित्रगुप्त सम्मान से सम्मानित।

आजतक 24+7 दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट—

कायस्थ बंधु समिति ने शिक्षको को शाॅल,श्रीफल,प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह,देकर किया सम्मानित ।भोपाल। शिक्षक ज्ञान का प्रकाश है जो न केवल अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है बल्कि शिक्षक जीवन की मुश्किलो मे रोशनी की तरह भी काम करता है।शिक्षक हमारे जीवन मे मार्ग दर्शक के रूप मे सही रास्ते पर भी चलना भी सिखाता है।शिक्षक सम्मान,ईश्वरीय सम्मान है।ऐसे शिक्षको के मान सम्मान को लेकर कायस्थ बंधु समिति गंभीरता से लगातार कार्य कर रही है।इसी उद्देश्य को लेकर हर साल की तरह इस साल भी कायस्थ बंधु समिति ने गुरुवार पांच सितम्बर को बागसेवनिया आशाराम नगर मे श्रीमति चंदा शिवनारायण श्रीवास्तव के निवास पर शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है।समिति के अध्यक्ष गिरीश.श्रीवास्तव ने शाकाहार शिक्षको को पीले गमछे पहनाकर सम्मान मे शाल,श्रीफल,प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्री चित्रगुप्त भगवान की तस्वीर भेट की।इस सम्मान कार्यक्रम मे सरकारी,गैर सरकारी शिक्षक,शिक्षिकाओ को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम आयोजक गिरीश.श्रीवास्तव ने कहा कि सहयोग की भावना,अनुकूलन शीलता ,सहानुभूति,धैर्य ही एक अच्छे शिक्षक के श्रेष्ठ गुण है जो ज्ञान देने के साथ साथ समाज और राष्ट्र विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।देखा जाए तो सच्चा और अच्छा शिक्षक भी वही है जो विद्यार्थियों की हर गलती को क्षमा करने की भावना रखने के साथ साथ उसकी कमजोरियां को दूर कर उसे उच्च शिखर तक ले जाने मे हर संभव मदद करे।ऐसे शिक्षक ही सदा सर्वदा वंदनीय होते है।शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षको ने अपने अपने विचार व्यक्त किए है।यह सम्मान मुख्य रूप से श्रीमति चंदा श्रीवास्तव, श्रीमति सुधा श्रीवास्तव,श्रीमति अनुराधा श्रीवास्तव,श्रीमति नीरज श्रीवास्तव के अलावा श्री शिवनारायण श्रीवास्तव,श्री हरिनारायण श्रीवास्तव वरिष्ठ समाज सेवी श्री दिनेश श्रीवास्तव,श्री उमेश श्रीवास्तव बिजेंद्र श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव मयंक श्रीवास्तव सहित को सम्मान दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes