नवनिहालों में होती है अनंत संभावनाएं उनको निखारने की रहती है जरूरत।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उन्हें सामान्य ज्ञान की कराये जानकारी।

छात्र-छात्राओं का ग्रुप बनाकर एक दूसरे से प्रश्नोत्तर की डालें आदत जिससे ज्ञान में हो बढ़ोतरी।

शिक्षा को बांटने से होती है बढ़ोतरी अपने तक सीमित रखने पर होता है हिरास।

औरैया 15 सितंबर 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढादाना में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को ड्रेस के साथ-साथ परिचय पत्र उपलब्ध कराने के पूर्व उनसे संवाद किया और कहा कि आप लोग अपने ज्ञान को बांटने के लिए अपनों से कम जानकारी रखने वालों के साथ संवाद/ शिक्षण का कार्य करें जिससे आपके स्वयं में ज्ञान की बढ़ोतरी के साथ ही कमजोर साथी भी आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जिस प्रकार पैसे जमा करने के लिए गोलक का प्रयोग किया जाता है उसी प्रकार आप अपने ज्ञान की बढ़ोतरी के लिए पढ़ने लिखने में अपने से कमजोर को पढ़ाये तो वह आपके लिए ज्ञान की गोलक के सामान्य होगा। उन्होंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से पूछा कि किस-किस के माता-पिता अपने हस्ताक्षर नहीं कर पाते हैं और न ही कुछ पढ़ लिख पाते हैं जिस पर कुमारी रोजिदा ने बताया कि मेरे पिता हस्ताक्षर नहीं कर पाते और न ही पढ़ पाते हैं तथा रवि कुमार ने बताया कि मेरी मां न ही हस्ताक्षर कर पाती है और न ही पढ़ लिख पाती हैं जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों से पूछा कि आप अपने माता-पिता को कितने दिन में हस्ताक्षर करना और पढ़ना सीखा दोगे, जिस पर दोनों छात्र-छात्राओं ने सात दिन में सीखा देने को कहा जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह आपके लिए ज्ञान रूपी गोलक होगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अध्यापक/अध्यापिकाओं से कहा कि छात्र-छात्राओं में अनंत संभावनाएं होती हैं जिनको निखारने की आवश्यकता होती है जिसके लिए आप सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से भी परिपक्व करें जिससे यह आगे चलकर स्वयं अपना रास्ता चुन सकें और अपने जीवन को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए साथ-साथ जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी लोग बिना किसी नागा के प्रतिदिन विद्यालय में आए और गुरुजनों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा ज्ञान को पूरे मन लगाकर ग्रहण करें जिससे आप लोग आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में तीन छात्रों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और छात्रों को जिम्मेदारी सौंपी कि रोपित पौधे की सुरक्षा/ देखभाल आप लोग करें जिससे यह बड़े वृक्ष का आकार ले सके। उक्त अवसर पर कक्षा की छात्रा जोया पुत्री जितेंद्र कुमार के विद्यालय में बिना स्कूल ड्रेस में आने पर जानकारी प्राप्त की जिस पर अवगत कराया गया कि उंगलियों के निशान सही न प्रदर्शित होने के कारण आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका है जिसके कारण ड्रेस नहीं मिल सकी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया की पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करते हुए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें जिससे योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी दाताराम, ग्राम प्रधान मोहित यादव सहित अध्यापक/अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in