Skip to main content

Aaj Tak24x7

भ्रष्ट और खोखले सिस्टम की लापरवाही से हुआ! बेहद दर्दनाक सडक हादसा! 

इंदौर से राकेश परमार की रिपोर्ट

मेन हेडिंग :- भ्रष्ट और खोखले सिस्टम की लापरवाही से हुआ! बेहद दर्दनाक सडक हादसा!

ट्रक द्वारा सड़क हादसे मे हुई मौतो का जिम्मेदार कौन? भ्रष्ट सिस्टम या कोई और??

मामला इंदौर शहर के बड़ा गणपति चौराहे का है! जहाँ बीती रात करीब 8 बजे एक अनियंत्रित लोडेड ट्रक जो की कालानी नगर से बड़ा गणपति चौराहे तक सडक पर काल बनकर दौड़ा और ऐसा तांडव किया की कई लोगो के घर की खुशियाँ ले बैठा! जी हाँ ट्रक द्वारा हुए इस बेहद गंभीर सडक हादसे के बारे मे जिसने भी सुना या देखा वो हक्का बक्का रह गया! किसे पता था के रात 8 बजे शिक्षक नगर चौराहा रामचंद्र नगर चौराहा और बड़ा गणपति चौराहा पर यह ट्रक अचानक से आएगा और ऐसा तांडव मचाएगा! के किसी के पिता किसी की बहन किसी का बेटा या किसी का पति या घर का अन्य सदस्य इस दर्द नाक घटना की चपेट मे आकर के यतो मौत का प्यारा हो जायेगा या गंभीर रूप से घायल होकर हॉस्पिटल पंहुच जायेगा! और हॉस्पिटल मे जिन्दगी और मौत के बिच संघर्ष कर रहा है ! शिक्षक नगर की खून से सनी हुई सडके और इंदौर की जनता का यही सवाल के ज़ब रात 11 बजे के बाद भारी वाहन को प्रवेश दिया जाता है तो रात 8 बजे सख्त पुलिस चेकिंग को पार करके यह लोडेड ट्रक मेन ट्रैफ़िक छेत्र मे आया कैसे,, क्या किसी ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी या किसी जिम्मेदार पुलिस कर्मी की नजर इस ट्रक पर नहीं पड़ी होंगी! सूत्रों की माने तो इस दर्द नाक सडक हादसे मे करीब 10 लोगो की मृत्यु और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके के जिनको तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया! वहा भी यह घायल जिंदगी और मौत के बिच संघर्ष कर रहे है! इंदौर मे पुलिस चेकिंग केवल नाम के लिए रह गई है! या फिर कुछ भृष्ट पुलिस कर्मी चेकिंग के नाम पर केवल उगाई कर रहे है! क्या माननीय मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव जी उन भृष्ट अधिकारियो पर कठोर कारवाही करेंगे जिन की लापरवाही और अनदेखी के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया! या फिर समय बीतने के साथ साथ इस मामले पर लीपा पोती कर दी जायेगी!

हादसे के तुरंत बाद ही हमारे इंदौर नगर निगम के जाबाज झोन क्रमांक 1 के सफाई मित्र सहायक CSI भारत करोसिया और उनकी पूरी टीम ने मोर्चा सँभालते हुए! खून से सनी सड़को की साफ सफाई करवा दी ताकि आने जाने वालो को किसी प्रकार की समस्या ना आये

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in