ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सेवा पखवाड़े के तहत,बाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

एंकर-

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। इस दौरान BJP के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है कल उनके जन्मदिन के मौके पर जिस तरह से सारी दुनिया के राष्ट्र अध्यक्षों पुतिन और ट्रंप से लेकर इटली,इजरायल, ऑस्ट्रेलिया संसार भर के जो राष्ट्र अध्यक्ष हैं उन्होंने जिस तरह मोदी जी को शुभकामनाओं की झड़ी लगाई। बल्कि कल ऐसा लग रहा था दुनिया के वह देश, जो अपने को महाशक्ति कहते हैं, वो मोदी जी की महिमा गान में होड़ लगी हुई थी उन देशों की। किसी देश का इससे बड़ा क्या सौभाग्य हो सकता है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री को पूरी पृथ्वी के राष्ट्र अध्यक्षों ने कभी बधाइयां नहीं दी। और यह इस बात का प्रतीक है हम संसार में। नेतृत्व करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। रसिया के राष्ट्रपति पुतिन का यह कथन। भारत बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। हिंदुस्तान के विपक्षी माने नहीं- माने मगर रसिया का राष्ट्रपति जब कहता है, हम बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं। जब ट्रंप यह कहते हैं कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जब दुनिया पूरी यह कह रही है, तो आज मैं इतना ही कहूंगा, प्रधानमंत्री जी आपको किसी देशद्रोही की नजर ना लग जाए। काशी के कोतवाल भैरव आपकी रक्षा करें। और इस धरती पर भारत माता की कीर्ति पताका आप इसी तरह फहराते रहे। आज हमने जिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है उस प्रदर्शनी को देखने के बाद हम समझ सकते हैं। संघ के एक सामान्य स्वयंसेवक से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक अपनी आत्मविश्वास के आधार पर देश के समर्पणबल पर किस तरह माटी सोना बनती है और सोने कुंदन बन जाता है। इसलिए नरेंद्र मोदी जी आज हिंदुस्तान के आइकन हैं। इसलिए प्रदर्शनी लगाई गई है कि लोग देखें और मोदी जी जैसा बने।

बाइट-जयभान सिंह पवैया BJP के वरिष्ठ नेता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes