एक अदद कटर मशीन, एक अदद ड्रिल मशीन, एक अदद लोहे की बैरिंग व लोहे के कुछ सामान को दुकान से चोरी करके भागने वाले शातिर चोर को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव* के कुशल नेतृत्व मे थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर कायमी मु0अ0 स0 171/25 धारा 305(A) ,317(2) BNS से संबंधित 01 नफर अभियुक्त 1. अमित कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा ग्राम बराहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष को आज दिनांक 18.09.2025 सुबह समय 4.30 बजे थाना परिषद से आवेदक के तहरीर के आधार पर कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा थाना स्थानीय पर कायमी मु0अ0सं0 171/2025 धारा 305(A),317(2) BNS के तहत विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष भेजा गया ।

घटना का विवरण

-*आवेदक पिंटू विश्वकर्मा पुत्र हरिप्रसाद निवासी रतास उर्फ कप्तानगंजथाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा बताया गया कि मेरी दुकान कप्तानगंज बाजार में स्थित है आज दिनांक *18.09.24* समय सुबह 4:00 बजे प्रार्थी सुबह टहलने के लिए निकले तो देख प्राथी की दुकान का शटर उठा हुआ है तो मैं तथा मेरे साथ टहल रहे प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र संतराम विश्वकर्मा व रमेश विश्वकर्मा पुत्र रामप्रकाश विश्वकर्मा दुकान के अंदर घुसकर देखे तो एक व्यक्ति जो दुकान में रखा सामान ड्रिल मशीन कटर मशीन बेयरिंग व लोहे की कुछ सामान बोरी में भरकर चोरी करने की नियत से निकालने ही वाला था कि हम लोग पहुंच गए और दुकान के अंदर ही पकड़ लिए तथा वहां तत्काल थाने पर ले आए आवेदक के तहरीर के आधार पर अदद कटर मशीन व एक अदद ड्रिल मशीन व एक अदद लोहे की बैरिंग व लोहे के कुछ सामान चोरी करने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. अमित कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा ग्राम बराहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष

बरामदगी विवरण

  1. एक अदद कटर मशीन, एक अदद ड्रिल मशीन, एक अदद लोहे की बैरिंग ,लोहे का बस व कच्छ तथा लोहे के कुछ कबाड़

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

  1. मुकदमा अपराध संख्या 116/2024 धारा 380, 411आईपीसी थाना हरैया जनपद बस्ती
  2. मुकदमा अपराध संख्या 117/2024 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985, धारा 20,8 थाना हरैया जनपद बस्ती
  3. मुकदमा अपराध संख्या 118/24 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 धारा 20,8 थाना हरैया जनपद बस्ती
  4. मुकदमा अपराध संख्या 105 /2025 धारा 303 (2) BNS थाना हरैया जनपद बस्ती
  5. मुकदमा अपराध संख्या 108/25 धारा 303(2) थाना हरैया जनपद बस्ती
  6. मुकदमा अपराध संख्या 151/25 धारा 303(2),317(2) BNS थाना हरैया जनपद बस्ती
  7. मुकदमा अपराध संख्या 287/22 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 धारा 20, 8 थाना कलवारी जनपद बस्ती
  8. मुकदमा अपराध संख्या 275/23 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 धारा 20,8 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
  9. मुकदमा अपराध संख्या 111/22 धारा 380,411,457 आईपीसी थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  10. मुकदमा अपराध संख्या 011/23 धारा 411,380,457 आईपीसी थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  11. मुकदमा अपराध संख्या 97/23 धारा 411,380,457 आईपीसी थाना नगर जनपद बस्ती
  12. मुकदमा अपराध संख्या 34/2024 धारा 380,411,457 आईपीसी थाना नगर जनपद बस्ती
  13. मुकदमा अपराध संख्या 80/2024 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 धारा 20, 8

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरणः

1.व0 उ0 नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

2 .थाना हाजा उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारी गण कप्तानगंज जनपद बस्ती

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes