Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात को सुगम बनाने तेजी से की जा रही है पेंच रिपेयरिंग – निगमायुक्त संघ प्रिय


अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट
ग्वालियर दिनांक 18 सितम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत कमानी पुल के पास, न्यूहाई कोर्ट के पीछै अलकापुरी, शंकर चौक ललितपुर कॉलोनी, हरीशंकरपुरम, अवाडपुरा, गुडा बत्ती, साईं नगर, राधाविहार कॉलोनी, आनंद नगर ए ब्लॉक, बीएसएफ कॉलोनी, चन्द्रशेखर लक्ष्मीपुरम ट्रांसपोर्ट नगर, बिरला नगर पुल के पास, एबी रोड लक्ष्मीगंज, नेहरू कॉलोनी थाटीपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, होल चाइल्ड स्कूल शीतला किराना स्टोर, पीताम्बरा वाली गली दीनदयाल नगर, बैंक कॉलोनी खुरैरी, आनंद नगर सी ब्लॉक पउआ वाली माता के बगल वाली रोड पर, बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी, राम नगर विक्की फैक्ट्री, बेलदारों का पुरा नीडम सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
सूचना क्र./1290/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7