रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती


क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह की मौजूदगी में थाना पुरानी बस्ती पर आगामी पर्व दुर्गा पूजा, दशहरा मेला, रावण दहन/ रामलीला आदि पर्व को सकुशल शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रतिमा रखने वाले आयोजकों, संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान सभासद, डी0जे0 संचालक एवं ग्राम प्रहरी(चौकीदारों) के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर लोगों से शान्ति व कानून व्यवस्था कायम रखते हुए त्योहार/ धार्मिक आयोजनों को सम्पन्न करने की अपील करते हुए ग्राम प्रहरियों के भूमिका के सम्बन्ध में अवगत बताते हुए उन्हें अपने-अपने ग्राम की हर छोटी बड़ी घटनाओं के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को अवगत कराने, आगामी पर्व दुर्गा पूजा, दशहरा मेला, रावण दहन, रामलीला के संबंध में भी प्राप्त सूचनाओं को भी थाने पर अवगत कराने हेतु बताया गया एवं रात के समय अपने-अपने गांव में भ्रमणशील होकर अपने अपने बी0पी0ओ0 से समन्वय स्थापित कर सभी सूचनाओं को उपलब्ध कराने हेतु बताया गया |
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पीस कमेटी मीटिंग के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को ड्रोन के उड़ाए जाने, चोरी की भ्रामक/ फर्जी आदि सूचनाओं के प्रति जागरूक कर शांति/ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |


