Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं निःशुल्क हेलमेट वितर

 

यातायात पुलिस जबलपुर एवम वीवो मोबाइल के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन जबलपुर पुलिस द्वारा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना तिवारी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक एवं डीएसपी ट्रैफिक मालवीयचौक श्री संतोष शुक्ला की उपस्थिति में तीन पत्ती चौक पर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही आम नागरिकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए ताकि लोग सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित हो सकें।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा कि—

“सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट हमारी सुरक्षा कवच हैं, जिन्हें हमें आदत बनाकर हमेशा उपयोग करना चाहिए।”

 

जबलपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in