आज तक 24+7दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ड
// संस्कार उत्सव समिति की महानगर दशहरा महोत्सव २०२५ की बैठक सम्पन्न //
भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियाँ प्रारम्भ
~~~~~~~~~~~~~~~
रावण,मेघनाथ,कुंभकर्ण के स्थान पर गंदगी, विदेशी वस्तुओं और नशे के पुतलों का होगा दहन ।
भोपाल। #सफलतम_23_वाँ_वर्ष…
संस्कार उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी विजयदशमी पर्व के आयोजन हेतु आवश्यक काम-काजी बैठक रविवार 21 सितम्बर 2025 को वृंदावन गार्डन, NH-12 भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल के डीसीपी श्री भूपेंद्र सिंह जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री हरीश पस्तारिया जी (वृंदावन समूह) ने की। बैठक का संचालन समिति के संयोजक नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने किया।दशहरा समिति में शांतनु शर्मा को अध्यक्ष चुना गया । श्री राजीव तिवारी जी नशा मुक्ति अभियान के विशिष्ट अतिथि थे और मेहरवान सिंह पटेल उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रमोद खरे, हरभान भाई, अनुज चौहान, शिवशंकर धाकड़, मनीष चौहान, मंगल धाकड़ , उमेश जादव, पंकज श्रीवास्तव, कमल मालवीय , नीतिनेश ठाकुर, सीमा चौहान, सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
⸻
✨ आयोजन की विशेषताएँ
बैठक में आगामी महानगर दशहरा महोत्सव – 2025 (23वाँ वर्ष) को ऐतिहासिक व भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर विचार किया गया।
• मंच सजावट में भारतीय लोककला और स्वदेशी सामग्री से होगी।
• रामायण काल की झांकियाँ व भारतीय वीरों की प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ होंगी।
• स्वदेशी बाजार और प्रदर्शनी में स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों के स्टॉल होंगे।
• हर मंच से यह संदेश गूँजेगा – “स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं।”
• जनजागरण कार्यक्रम में बच्चों हेतु प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक होंगे।
– स्वच्छता आधारित कार्यक्रम होंगे ।
⸻
🔥 विशेष आकर्षण : 3 पुतलों का दहन
इस वर्ष महोत्सव में परंपरागत रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को प्रतीकात्मक रूप से समाप्त करने के लिए तीन विशेष पुतलों का दहन किया जाएगा—
1️⃣ प्रदूषण और गंदगी का पुतला
2️⃣ विदेशी वस्तुओं का पुतला
3️⃣ नशे का पुतला
इन पुतलों के दहन से यह संदेश दिया जाएगा कि समाज को इन बुराइयों से मुक्त करना ही सच्चे अर्थों में विजयदशमी है।
⸻
🌸 उपसमितियों का गठन
सफल आयोजन हेतु समिति ने इस वर्ष भी विविध उपसमितियों का गठन किया है—
• मार्गदर्शन समिति
• मंच समिति
• स्वागत समिति
• सांस्कृतिक समिति
• अनुशासन समिति
• बैठक समिति
• सुरक्षा समिति
• वित्त एवं धन संग्रह समिति
• चल समारोह समिति
• प्रचार प्रसार समिति
• आतिशबाज़ी समिति
• आमंत्रण समिति
• पेयजल समिति
• स्वच्छता समिति
• पूजन-पाठ समिति
सभी उपसमितियों को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
⸻
🌸 भव्य परंपरा का 23वाँ वर्ष
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि बीते 22 सफल आयोजनों के बाद यह महोत्सव राजधानी का सबसे लोकप्रिय पर्व बन चुका है। प्रतिवर्ष लगभग 50,000 श्रद्धालु इसमें सम्मिलित होकर पुतलों के दहन तथा आकर्षक आतिशबाज़ी का आनंद लेते हैं।
⸻
⚔️ नकारात्मक ताक़तों से सावधान
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि कुछ नकारात्मक शक्तियाँ जो दशहरा उत्सव को प्रदूषण से जोड़कर बदनाम करने का प्रयास करती हैं, उन्हें एकजुट होकर सकारात्मक और संगठित उत्तर दिया जाएगा।
⸻
📅 आयोजन विवरण
महानगर दशहरा महोत्सव – 2025 (23वाँ वर्ष)
📅 दिनांक : 02 अक्टूबर 2025
📍 स्थान : बाग मुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, भोपाल
⸻
सादर
डॉ. सुरजीत सिंह चौहान
संयोजक, संस्कार उत्सव समिति
📞 9425011101, 9303127859



