Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति 5.0, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान, विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 एवं जीएसटी के बारे में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*मिशन शक्ति 5.0, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान, विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 एवं जीएसटी के बारे में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हु *

 

*औरैया 22 सितम्बर 2025-*

जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने न्याय पंचायत हरचन्द्रपुर में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन शिविर में पहुंचकर महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0, स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान, स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान, विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 एवं जीएसटी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि किशोरी मंच बनाकर किशोरियों में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के लिए जागरूक करें साथ ही महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा। जिलाधिकारी ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित देश अभियान के बारे में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 2047 तक उत्तर प्रदेश को समर्थ एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आमजन से उनकी अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने के लिए जारी किए गए क्यू आर कोड की मदद से समस्याओं व सुझाव के साथ-साथ भविष्य में बनाई जाने वाली योजनाओं के लिए जागरूक करें तथा अभियान की विस्तृत जानकारी भी दें। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रता के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाये इसके लिए अभियान चलाकर, घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण तथा योजनाओं के लाभ से वंचित जनों का पंजीकरण कर लाभ दिलाने की कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने महिला शक्ति सम्मेलन में किशोरियों का जन्म दिन भी मनाया साथ ही किशोरी मंच की किशोरियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवजात शिशु का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती माताओं की गोद भराई की एवं वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी, आमजन व महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7