Skip to main content

Aaj Tak24x7

*द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा मां हरसिद्धि मंदिर तरावली में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

बैरसिया आजतक 24X7 न्यूज मनीष शर्मा

*द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा मां हरसिद्धि मंदिर तरावली में विशाल भंडारे का भव्य आयोज*

भोपाल के प्राचीन मां हरसिद्धि मंदिर तरावली में द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा निरंतर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पंचमी दिन शनिवार, 27 सितंबर 2025 को किया जायेगा। आपको बता दें कि जिसमें सभी सनातनी धर्म प्रेमी बंधु और माताएं बहिनें उपस्थित रहेंगी। वहीं कार्यक्रम में मधुर भजनों की प्रस्तुति भी होने जा रही है,जो कि भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगी। द नेशनल पावर ग्रुप पिछले 18 वर्षों से निरंतर अनेकों धार्मिक और सामाजिक कार्य करता चला आ रहा है और यह आयोजन इसका एक हिस्सा माना जाता है।

आप सभी सनातनी धर्म प्रेमी बंधु और माताएं बहिनें इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। आप इस आयोजन में पधार कर मां हरसिद्धि का प्रसाद ग्रहण करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

कार्यक्रम 27 सितंबर 2025 को पंचमी,दिन शनिवार को किया जाएगा।

कार्यक्रम का स्थान, मां हरसिद्धि मंदिर तरावली, बैरसिया जिला भोपाल।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in