Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रेत के उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार* *हाईवा अवैध रेत सहित जप्त* 

*अवैध रेत के उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार*

*हाईवा अवैध रेत सहित जप्त*

 

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल ने बताया कि दिनांक 22-9-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि ललपुर घाट नर्मदा नदी के तट से रेत का अवैध उत्खनन कर चोरी कर एक हाईवा डम्फर में रेत भरकर ललपुर होते हुये बिना रायल्टी के रेतनाका की ओर ले जाया जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार भल्ला कालोनी में दबिश दी जहां मुखबिर के बताये नम्बर का डाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 में रेत भरकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर हाईवा चालक ने अपना नाम राहुल बंशकार उम्र 27 वर्ष निवासी मोहास थाना बरगी बताया, हाईवा में लोड रेत के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताते हुये अर्पित यादव निवासी ललपुर के कहने पर रेत उत्खन्न कर हाईवा में लोड कर लाना बताया ।

आरोपी हाईवा चालक हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा 21(4) खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- बिना रायल्टी के हाईवा में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले हाईवा चालक को पकड़कर हाईवा मर रेत के जप्त करने पर सहायक उप निरीक्षक के.के.पाण्डे, आरक्षक संजय गोस्वामी, सुनील की सराहनीय भूमिका रही

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in