देवास, 23 सितंबर 2025/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी

लोकेशन देवास

आज तक 24×7

संवाददाता गणेश जायसवाल

9754278866

 

—————

 

देवास, 23 सितंबर 2025/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुन। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए

 

जनसुनवाई में आवेदक मनोहर लाल निवासी पाड़ल्‍या ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

आर्थिक सहायता दिलाई जाए

 

जनसुनवाई में आवेदिका रचना सोलंकी निवासी गईशापिपल्‍या ने आर्थि‍क सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

निजी कुंआ धंसने पर मुआवजा दिलाया जाए

 

जनसुनवाई में आवेदक सुरेश चौधरी निवासी राजोदा ने निजी कुंआ धंसने पर मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

कान की मशीन दिलाई जाए

 

जनसुनवाई में आवेदक रफीक शेख पिता अजीज शेख ने पुत्री के लिए कान की मशीन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

 

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes