शिवपुरी जिले के ठकुरपुरा मे स्थित सीएम राईज स्कूल के छात्र छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक आवेदन देकर खेल प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की

24/9/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075
================

एंकर – शिवपुरी जिले के ठकुरपुरा मे स्थित सीएम राईज स्कूल के छात्र छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक आवेदन देकर खेल प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की

है साथ ही सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की छात्र छात्राओं का कहना है कि पिछले तीन साल से खेलने वाले छात्र छात्राओं को राशि नहीं दी गई है
सभी खेलने वाले छात्र छात्राओं ने बताया की घर से रूपए जमा कर दूसरे जिलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था जबकि स्कूल द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी खेलने वाले छात्र छात्राओं को राशि मिलेगी लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है
बाइट – चांदनी रजक खिलाड़ी छात्रा
वहीं एक छात्र का कहना है कि सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं के साथ बदसलूकी की जाती है जिससे छात्र छात्राएं परेशान हैं लेकिन अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई
बाइट – मोहित छात्र सीएम राईज स्कूल शिवपुरी
वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सीएम राईज स्कूल के छात्र छात्राओं ने दो अलग-अलग आवेदन दिए हैं जिसमें खेल प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की बात की है
साथ ही सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य पर छात्र छात्राओं ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है जिसके लिए टीम बनाकर जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा
बाइट – विवेक श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in