किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (शंकर) का हसनपुर तहसील मुख्यालय पर हल्ला बोल

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (शंकर) का हसनपुर तहसील मुख्यालय पर हल्ला बो

 

अमरोहा। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने सोमवार को उपजिला अधिकारी कार्यालय हसनपुर का घेराव किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चौधरी संजीव कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह और तहसील अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान पहुंचे।

करीब दोपहर 2 बजे उपखंड अधिकारी विद्युत मिथलेश यादव, चकबंदी अधिकारी किरणपाल सिंह और तहसीलदार सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तहसील स्तर की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा और शासन स्तर की समस्याओं को आगे भेजा जाएगा।धरने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि गंगा में आई बाढ़ से हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं। वहीं, मध्य गंगा नहर फेस-2 में पानी न छोड़े जाने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि बहजोई ब्रांच में पर्याप्त गति से पानी छोड़ा जाए ताकि मुरादाबाद मंडल के करीब पांच लाख किसानों की फसलें बचाई जा सकें।

इसके साथ ही चकबंदी लागू करने, गन्ने का मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गैर-भुगतान करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई करने और खूंखार कुत्तों व बंदरों से हो रही किसानों की मौतों पर तत्काल अंकुश लगाने जैसी मांगें उठाई गईं।जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान बिजली निजीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने उपजिला अधिकारी को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर सैकड़ों किसान और किसान नेता मौजूद रहे।

 

 

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in