Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु जबलपुर पुलिस एवं जबलपुर ऐस राउंड टेबिल 365 संस्था के सहयोग सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा किया गया शुभारंभ* 

*सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु जबलपुर पुलिस एवं जबलपुर ऐस राउंड टेबिल 365 संस्था के सहयोग सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा किया गया शुभारंभ*

 

जबलपुर जिलें में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु यातायात जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम तथा विभिन्न कंपनियों की कार्पोरेट सोशल रिसपॉंसबिल्टिी एक्टिविटी के तहत् सहयोग से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है।

इसी तारतम्य में जबलपुर ऐस राउंड टेबिल 365 संस्था के सहयोग से सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु लोगों को जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को बढावा देने हेतु 1 सप्ताह का यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

आज दिनॉक 25-9-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा जबलपुर ऐस राउंड टेबिल 365 संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

आपने कहा कि 1 सप्ताह चलने वाले इस यातायात जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य हैलमेट एवं सीट बेल्ट के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना एवं सड़क सुरक्षा को बढावा देना है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 मे जनवरी माह से अगस्त माह तक कुल 2273 सड़क दुर्घटनाएं हुई है,जिनमे से हेलमेट न पहनने के कारण 211 लोगो की मृत्यु हुई है।

सड़क दुर्घटना में मृत्यृ का मुख्य कारण हेलमेट धारण न करना तथा सीट बैल्ट न लगाना है । सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यृदर मे कमी लाये जाने हेतु उक्त अभियान के तहत जागरूकता हेतु सोशल मीडिया/एफ.एम. , फ्लैक्स , बैनर, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सीट बैल्ट लगाने एवं हैल्मेट पहनने हेतु तथा यातायात का पालन करने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।

 

यातायात जागरूकता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जबलपुर ऐस राउंड टेबिल 365 संस्था के चेयरमैन श्री आनंद शामदासानी, वाईस चेयर मैन श्री साहिल खनिजो, आई.पी.सी. श्री मनमीत सिंह छाबड़ा, सैक्रेटरी श्री अनिरूद्ध दुबे, कोषाध्यक्ष श्री विख्यात सबलोक, राउंड टेबिल इंडिया एरिया 17 के मानद टेैबलर श्री अभिनव जैन, श्री प्रणय मधवानी, श्री विशेष जग्गी व अन्य सदस्य तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति, तथा यातायात पुलिस बल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in