Skip to main content

Aaj Tak24x7

6 वीं बटालियन जबलपुर में तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस मेडिटेशन शिविर का समापन

*6 वीं बटालियन जबलपुर में तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस मेडिटेशन शिविर का समाप *

 

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार तथा सेनानी 6 वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. के निर्देशन में आज दिनांक 26.09.25 को वाहिनी की प्रशिक्षण शाला के प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों को हार्टफुलनेस ध्यान का तृतीय सत्र प्रार्थना से अवगत कराया गया। तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस मेडिटेशन के इस कार्यक्रम में प्रथम व द्वितीय दिवस क्रमशः बॉडी रिलेक्स और शरीर की आंतरिक सफाई के विषय में बताया गया था। आज तृतीय दिवस हार्टफ़ुलनेस मेडिटेशन प्रार्थना के साथ ध्यान सत्र का समापन हुआ। वाहिनी के आरक्षक एवं प्रामाणिक प्रशिक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा तीनों ही दिवसों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए ध्यान कराया गया। ध्यान उपरांत सहायक सेनानी श्री महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा अपना अनुभव साझा कर बताया की हार्टफ़ुलनेस ध्यान से शरीर हल्का, मन शांत और सकारात्मक विचार का संचार होने जैसा अनुभव हुआ। वर्षा के चलते वाहिनी के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे निरीक्षक विजय मेहरा, विक्रम सिंह, स्वरूप सिंह, पीटीएस के प्रशिक्षक दल एवं प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 310 लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in