आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया, 27 सितम्बर 2025/
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, हीरानगर कंचौसी में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने अपने करकमलों से लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर कुल 26 ट्राइसाइकिल, 17 जोड़ी बैसाखी, 07 व्हीलचेयर तथा 10 स्मार्ट केन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, रविन्द्र कुमार शशि, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, वरिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार, कनिष्ठ सहायक श्री सोमपाल एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



