आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 27 सितम्बर 2025- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय आनेपुर की छात्राओं ने औरैया कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस कर्मियों के कार्यों को नजदीक से समझा और उनके जैसा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इब्राहीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित यह भ्रमण छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इब्राहीम और सहायक अध्यापक सुषमा देवी के नेतृत्व में छात्राएं राशि कुमारी, प्राची कुमारी, प्रियांशी, लक्ष्मी, सौम्या, विश्वास, अंजलि सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।



