Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में बाइक से बाइक की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत दो गंभीर, रेफर

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुध्दी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव के समीप शनिवार की देर रात्री सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ये घटना दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हुई है। जो शनिवार की रात्री लगभग 11:00 बजे की बताई गई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि जींदलाल पूत्र हीरालाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी दुम्हांन दुद्धी है, जो अपनी 10 वर्षीय पुत्रि अंजली और साथी सोनू गोड़ पुत्र संदेशलाल गोड़ उम्र करीब 22 वर्ष निवासी दुम्हांन जो रामलीला देखकर घर लौटते समय झारोकला की ओर से आ रहे मिथिलेश पुत्र हीरालाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मनबसा की बाइक से सामना हो गई। बताया गया है कि यहां तीव्र मोड़ है जो काफी खतरनाक मोड़ है यही वजह है कि दोनो बाइक आपस में टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस सड़क हादसे में सोनू गोड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिंदलाल और मिथिलेश दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि पुत्रि अंजली को हल्की चोटें आई है। मौके पर जुटे स्थनीय रहवासियों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच में सोनू गोड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिंदलाल और मिथिलेश को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तथा अंजली को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर जहां घटना की मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाईकों को सड़क से हटवाया और घायलों के परिजनों को सूचित कर, मृत सोनू की शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7