शारदीय नवरात्र पर कन्याओं के पूजन के उपरांत कन्या भोज कराया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

० देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा, उपहार,फल व नमकीन आदि खाद्य सामग्री भेंट की गई औरैया -एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आज दिनाँक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम-धीरजपुर में विशाल कन्या पूजन, कन्या व लँगूरा भोज का आयोजन किया गया, आयोजन के अंतर्गत नन्ही कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया, उसके उपरांत उनको प्रसाद स्वरूप सब्जी-पूड़ी व मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया, उसके उपरांत कन्यायों को उपहार स्वरूप हेयरबैंड, रुमाल, फल नमकीन आदि खाद्य सामग्री व दक्षिणा भेंट की गई, उपहार पाकर बेटियों के चेहरे खिल उठे। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ग्राम धीरजपुर में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, नवरात्र पर्व पर देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की संरक्षक शांती गुप्ता ने कहा कि प्राचीन मान्यता है कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से “सखी ग्रुप” की प्रभारी बबिता गुप्ता, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिव कुमार पुरवार, विजय गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल (बंटू), प्रांतीय संरक्षक विनय पुरवार, समिति के सक्रिय सदस्य राम आसरे गुप्ता, लवि पोरवाल, संतोष कुशवाहा, सुधीर कुमार, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता आदि आधा सैकड़ा ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes