जबलपुर – मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के खेल कैलेंडर 2025-26 के अनुसार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर द्वारा आयोजित अंतर जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन पुरुष/महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के पाँच जिले मंडला नरसिंहपुर कटनी डिंडोरी और मेजबान जबलपुर की महिला पुरुष टीमों ने भाग लिया पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल जबलपुर और कटनी के बीच खेला गया जिसमे जबलपुर के आयुष प्रियंशु और महादेव ने कटनी के यश और प्रथम को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल मंडला और डिंडोरी जिला के मध्य खेला गया जिसमे डिंडोरी के सुमित और रोहित ने मंडला के मोहित विकास और नरेंद्र को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच जबलपुर और डिंडोरी के मध्य खेला गया जिसमे जबलपुर ने डिंडोरी को सीधे सेटों 3-0 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला जबलपुर और कटनी के मध्य खेला गया जिसमे जबलपुर ने कटनी को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर विजेता रही आज के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ अलकेश चतुर्वेदी, संत अलॉयसियस महाविद्यालय के प्राचार्य फादर वेन और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिखा सक्सेना ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय के डॉ ज्योति , डॉ शालिनी यादव जुगल किशोर मेवारी, संजय कुमार, हरीश दुबे गुलबहार ख़ान ,आमिर ख़ान, प्रशांत विश्वकर्मा नेहा तिवारी अलका तिवारी ,मोहिनी नार्मा चाको ,देवेंद्र बघेल एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे आज के मैच के निर्णायक अंकित चौकसे और उन्नति श्रीवास्तव रहे । कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ रमेश शुक्ला ने किया प्रतियोगिता पश्चात जबलपुर बैडमिंटन महिला पुरुष दल का चयन इंदौर में 10 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया ।



