बिस्टान –
चूनरी यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
रविवार की दोपहर को नगर के कुनबी पाटिल समाजजनों ने श्रीराम मंदिर से पिपरखेड़ा के समीप पहाड़ी पर विराजित बीजासन माता तक चुनरी यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत। ज्ञात रहे कि नवरात्रि छठ पर्व पर लगातार 11 साल से चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल हो कर युवतियों ने गरबे किए व जयकारे लगाए। नगर में जगह जगह फलाहार स्टॉल लगाए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया माता धाम पहुंचे समाज जनों ने पूजा अर्चना के पश्चात चुनरी चढ़ाई। माता के दरबार मे एक किंवटल शुद्ध हलवे व दो किवंटल खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर महा आरती की गई
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



