Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में अनियंत्रित बाइक गिरी जीजा साला गंभीर रूप से घायल, एक रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में रविवार की अपराह्न दुद्धी, हाथीनाला मार्ग पर कोतवाली के समीप एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसपर सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अपराह्न करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि बाइक चालक राजेश कुमार पुत्र श्रीकिशुन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बघाडू़ है, जो अपने जीजा हरदेव पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मुर्धवा खाड़पाथर को लेकर नगवां से हाथवानी के लिए जा रहे थे।की रजखड़ गांव पहुंचते ही बाइक की संतुलन बिगड़ गई, और अनियंत्रित स्पीड बाइक सड़क पर जोरदार आवाज के साथ गिर गई। जिस बाइक पर सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस सेवा की सहायता से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ शाह आलम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। और हरदेव की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि राजेश कुमार का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7