विद्यालयीय खो खो में सब जूनियर में इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता व कंपोजिट शाहपुर उपविजेता

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल में माध्यमिक विद्यालयीय खो खो प्रतियोगिता में छ: माध्यमिक विद्यालय व एक बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर कुलदीप कुमार व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने की । विद्यालय के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय व आयोजन सचिव व क्रीड़ाध्यक्ष होशियार सिंह ने सभी अतिथियों का बैज व माला पहना कर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया । पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व निर्णायको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
ब्लाक प्रमुख में अपने उद्बोधन ने खिलाड़ियों के उत्साह बढ़ाया, बताया कि इस विद्यालय से मैने भी शिक्षा प्राप्त की है इस विधायल के गुरुजन पढ़ाने के साथ बच्चों को खिलाने में भी अधिक रूचि लेते है । उन्होंने हर तरह से विद्यालय का सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
सब जूनियर बालक वर्ग में विजेता जनता इंटर कालेज अजीतमल उप विजेता बेसिक शिक्षा कंपोजिट शाहपुर। सब जूनियर बालिका वर्ग में संयुक्त रूप से विजेता अजीतमल इंटर कालेज व राजकीय हाईस्कूल बिझाई । जूनियर वर्ग बालिका में
विजेता जनता इंटर कॉलेज अजीतमल । उप विजेता राजकीय हाईस्कूल बिझाई। सीनियर बालक वर्ग में
विजेता वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर उप विजेता जनता इंटर कालेज अजीतमल ।
सीनियर बालिका वर्ग में
विजेता वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर । उप विजेता जनता इंटर कालेज अजीतमल रहे । कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया । निर्णायक सुरेन्द्र प्रकाश पाठक इंद्रपाल सिंह भूपदीप सिंह उपेंद्र कुमार श्रीकृष्ण राजपाल सिंह पवनेंद्र दीक्षित भानू प्रताप दुबे दीपांशु
इस अवसर पर उमाकांत दीक्षित अजय दीक्षित जितेंद्र कुमार पवन कुमार तिवारी साध्येश सिंह सेंगर उर्फ रवि सेंगर मोहित यादव राहुल चौहान सुधीर दुबे यशेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes