आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे व नगर के दानदाताओं ने भगवान राम की पूजा अर्चना की
औरैया – शहर के तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार रात्रि को भगवान राम सीता की खोज में वन वन भटकते हुए जटायु से सीता की खोज के लिए शिष्टाचार करते हुए सुग्रीव से मित्रता कर, हनुमान से मिलन आदि लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की इस धार्मिक लीला में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे (पूर्व ब्लाक प्रमुख) व नगर के दानदाताओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया वहीं कमेटी के पदाधिकारियो द्वारा दानदाताओं को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहां की भगवान राम मर्यादा की मूरत हैं हम सभी को भगवान के आदर्श और मर्यादित में रहकर सनातन संस्कृति को बचाने का काम करना है जिस प्रकार राक्षसों के अत्याचार से धरती पर अवतरित होकर धर्म की रक्षा की और सामाजिक संस्कृति को जीवित रखा यही हम लोगों को अपने मन में अपने तन में धारण करना चाहिए प्राणियों को धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति जागृत करना है और उसे बचाए रखना है हजारों संख्या दर्शक आए दर्शकों को लीलाओ द्वारा मंत्रमुग्ध कर जय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा रामलीला का मैदान धार्मिक आयोजन कराने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, सहित अनुराग त्रिपाठी, लाल जी तिवारी, गोपाल जी दुबे,चंदू तिवारी, रविंद्र भदौरिया,, आलोक चतुर्वेदी, पुष्पक चतुर्वेदी, अभिषेक शुक्ला, सुनील दुबे, शिवदास वर्मा, राजकुमार सक्सेना, प्रशांत दीक्षित,, पूरन पांडे, वेद प्रकाश अवस्थी, सतीश यादव,अवधेश मिश्रा, प्रेमचंद अवस्थी, समस्त कमेटी के पदाधिकारीगण का सहयोग रहा



